Cavefall एक 2D आर्केड गेम है, जो आपको एक ऐसे प्यारे अन्वेषक का नियंत्रण करने का अवसर देता है, जिसे ऐसी अलग-अलग गुफाओं में अंदर तक प्रवेश करना है, जो धीरे-धीरे पहले से ज्यादा गहरी होती जाती हैं। यह एक ऐसा साहसिक अभियान है, जो तेज गति वाला, रोमांचक एवं खतरों से भरा है।
Cavefall की नियंत्रण विधि वास्तव में काफी सरल है: स्क्रीन पर क्लिक करते ही आपका नायक छलांग लगाकर एक दीवार से दूसरी दीवार तक पहुँच सकता है। बस इतना ही करना है! इस सरल चाल की मदद से आप किसी भी गुफा की गहराई में उतर सकते हैं एवं कांटों तथा अन्य बाधाओं से बच सकते हैं। इसके अलावा आप अपने अभियान के क्रम में रास्ते में आनेवाले चमगादड़ों एवं अन्य दुश्मनों से भी छुटकारा पा सकते हैं।
जब आप खेलना प्रारंभ करते हैं, आपके पास केवल एक गुफा में उतरने की क्षमता होगी। लेकिन जैसे-जैसे आप खेल में आगे बढ़ते जाते हैं और एवं आपको अन्य पुराने अभियानों से जुड़े नोट मिलते रहते हैं, आप नयी गुफाओं को अनलॉक करना प्रारंभ कर देते हैं। चार अलग-अलग प्रकार की गुफाएँ होती हैं। प्रत्येक गुफा में एक खास बनावट, अपनी फाँसें एवं विशेष प्रकार के दुश्मन होते हैं।
नीचे उतरने के क्रम में आप ढेर सारे लाल आर्ब भी संकलित कर सकते हैं, जिनकी मदद से आप अपने चरित्र के लिए ढेर सारे अपग्रेड भी अनलॉक कर सकते हैं। आप ज्यादा दिल हासिल कर पाएँगे, छलाँग की अपनी गति को बेहतर बना पाएँगे, अपने 'कॉम्बो' समय को बढ़ा सकते हैं और ऐसी ही कई अन्य प्रकार की गतिविधियाँ पूरी कर सकते हैं।
Cavefall एक सरल और वास्तव में एक मजेदार आर्केड गेम है, जिसमें पिक्सेलेटेड विजुअल्स हैं और गेम खेलने की उत्कृष्ट विधि है, जो किसी भी स्मार्टफोन के लिए बिल्कुल सटीक है।
कॉमेंट्स
Cavefall के बारे में अभी तक कोई राय नहीं है। पहले व्यक्ति बनो! टिप्पणी